फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer in UP: यूपी में एसडीएम स्तर के 218 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Wed, 05 Jul 2023 10:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में स्वास्थ्य, परिवहन सहित अलग-अलग विभागों में तबादले के बाद 218 एसडीएम के तबादले कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात 218 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। ये सभी अधिकारी एसडीएम स्तर के हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक ही जिले में कई वर्षों से तैनात अधिकारियों को भी दूसरे जिलों में भेजा गया है। नियुक्ति विभाग ने तबादला नीति के तहत एक जिले में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष से तैनात अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि इसी तरह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मई-2024 में जिले में तीन वर्ष पूरा करने वाले एसडीएम को भी स्थानांतरित किया गया है। तहसीलदार से प्रोन्नत होकर एसडीएम बने 67 अफसरों को भी स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन तबादलों से पहले डिप्टी कलेक्टरों के बारे में जिलों के डीएम से भी फीडबैक लिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव व नगर निकाय चुनाव में डिप्टी कलेक्टरों की भूमिका पर भी फीडबैक लिया गया है। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों व सिफारिशों का असर भी तबादलों में साफ नजर आ रहा है।


ये भी पढ़ें - दिल्ली में इसी सप्ताह तय होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, सात जुलाई से तीन चरणों में होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़े चौधरी के बिना पहला लोस चुनाव, जयंत के कदम पर टिकीं सबकी निगाहें, सत्ता की नाव में होंगे सवार या...


थोक में तबादले, सूची पर कुंडली
नियुक्ति विभाग में तबादलों को लेकर चिराग तले अंधेरा वाले हालात हैं। विभाग ने प्रदेश भर के तहसील प्रशासन को फेंट कर रख दिया है। थोक में 200 से ज्यादा तबादले किए गए हैं। लेकिन, दूसरे विभागों को पारदर्शी तबादले करने की सीख देने वाले महकमे ने इन तबादलों की सूची न तो विभागीय वेबसाइट पर जारी की और न ही शासनादेश पोर्टल पर अपलोड किए। विभाग के अफसरों ने उच्च स्तर से तबादले के बारे में जानकारी साझा न करने की हिदायत का हवाला देते हुए चुप्पी साध ली। पूरे दिन प्रदेश भर में डिप्टी कलेक्टर के तबादलों की जानकारी के लिए लोग बेचैन रहे। हालांकि, इस बार दूसरे कई विभागों ने पारदर्शिता के लिए तबादलों की सूची जारी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें