फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से होने वाली मौतों में 35 फीसदी की कमी : डॉ. राजेंद्र प्रसाद

विज्ञापन
टीबी।
विज्ञापन
लखनऊ। टीबी की समय पर जांच, सटीक इलाज और पोषण सहायता से मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। इससे बीमारी से होने वाली मौतों में भी कमी आई है। ये जानकारी केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने रविवार को एक होटल में आयोजित नेशनल चेस्ट समिट में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की इसी महीने जारी रिपोर्ट के मुताबिक टीबी से होने वाली मृत्युदर में 35 फीसदी की कमी दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 24 फीसदी था। बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि सरकार ने टीबी उन्मूलन की दिशा में अभियान शुरू कर सही पहल की है। इसके तहत मरीजों की पहचान कर उन्हें मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं, लोहिया संस्थान के डॉ. निखिल गुप्ता ने कहा कि टीबी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अब मरीज जांच और इलाज कराने से हिचकिचाते नहीं हैं। बीमारी को लेकर सामाजिक झिझक भी कम हुई है। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अध्यक्ष डॉ. दिगंबर बेहरा ने कहा कि फेफड़ों की टीबी की सही पहचान बेहद जरूरी है। टीबी और फेफड़ों के कैंसर के लक्षण कई बार एक जैसे होते हैं। ऐसे में बिना जांच के टीबी का इलाज शुरू करना खतरनाक हो सकता है। गलत इलाज से मरीज की हालत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

डॉ. एसके कटियार ने कहा कि फेफड़ों के कैंसर की पहचान में देरी होने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए जांच के बाद ही इलाज शुरू करना चाहिए। डॉ. रचित शर्मा ने भी समय पर जांच और सटीक इलाज को टीबी के मरीजों की सेहत में सुधार का अहम आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें