फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर अध्यक्ष सहित 35 व्यापारियों ने ली शपथ

Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और व्यापारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में संपन्न हुआ। यहां नगर अध्यक्ष समेत 35 पदाधिकारियों ने शपथ ली।



युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अश्वनी वर्मा, महामंत्री शुभम मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, निशीथ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष उत्कर्ष अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा, रोहित महेश्वरी आदि ने शपथ ली। मीडिया प्रभारी उमाशंकर पांडेय, असीम चंद्र सोशल मीडिया प्रभारी व संगठन मंत्री अनुज गुप्ता बनाए गए। कोषाध्यक्ष आदित्य कमल सक्सेना, प्रचार मंत्री अंकुर वर्मा व अजय कपूर को संरक्षक की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह, विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल रहे।
विज्ञापन






युवा शक्ति करेगी भारत को पहले स्थान पर लाने का काम



संदीप बंसल ने कहा, विश्व में भारत को पहले नंबर पर लाने का काम भारत की युवा शक्ति को करना है। इसमें विशेष भूमिका देश के युवा उद्यमी व व्यापारियों की होगी, जो युवा उद्योग और व्यापार परिवार से जुड़े हैं। उपमुख्यमंत्री से प्रदेश के 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर छह विधान परिषद सदस्य सदन में भेजने की मांग की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें