फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 3358 नए कोरोना पॉजिटिव, 3417 हुए डिस्चार्ज

Sun, 11 Oct 2020 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में रविवार को 3358 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 3417 को डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 40019 हो गई है। 17 सितंबर को यह संख्या 68235 थी। बीते 24 दिनों में 28 हजार से ज्यादा केस कम हुए हैं। अब तक प्रदेश में जो मरीज सामने आए हैं उनमें से 68 प्रतिशत पुरुष और 32 फीसदी महिलाएं हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 390566 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह अब मरीजों के ठीक होने की दर 89.37 प्रतिशत हो गई। कुल 6394 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में आरटीपीसीआर के द्वारा 63 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। जबकि कुल 172026 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 11898777 नमूनों की जांच की जा चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों 400019 में से 18167 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 3250 निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। अन्य सभी बचे हुए मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में 330, कानपुर में 110, प्रयागराज 234, गोरखपुर 124, गाजियाबाद 138, वाराणसी 161, नोएडा 117, मेरठ  174, बरेली 65, मुरादाबाद 177, अलीगढ़ 57, झांसी 51, सहारनपुर 36, बाराबंकी 30, अयोध्या 50, आगरा 56, बलिया 39, लखीमपुर खीरी 35, शाहजहांपुर 28, देवरिया 23, मुजफ्फर नगर 55, जौनपुर 23, कुशीनगर 14, महाराजगंज 50, आजमगढ़ 49, हरदोई 40, रामपुर 16, इटावा 46, मथुरा 26, गाजीपुर 21, गोंडा 14, बुलंदशहर 41, बस्ती 37, प्रतापगढ़ 30, सीतापुर 22, उन्नाव 17, पीलीभीत 10, सुल्तानपुर 44, फर्रुखाबाद 20, चंदौली 18, सिद्धार्थ नगर 29, बहराइच 45, रायबरेली 70, बिजनौर 20, सोनभद्र 41, अमरोहा 37, हापुड़ 25, बदायूं 20, मैनपुरी 13, फिरोजाबाद 15, संत कबीर नगर 19, कन्नौज 42, ललितपुर 10, अमेठी 25, फतेहपुर 29, मिर्जापुर 03, मऊ 25, शामली 25, औरैया 27, जालौन 29, संभल 22, बांदा 21, एटा 15, भदोही 12, कानपुर देहात 05, कौशांबी 09, बलरामपुर 13, आंबेडकर नगर 18, चित्रकूट 15, कासगंज 02, बागपत 06, हमीरपुर 16, हाथरस 09, श्रावस्ती 02 और महोबा में 06 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 41 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें