एलडीए ने राजधानी में 32 नए अवैध निर्माणों को ढहाने का आदेश दिया है। इनमें रिहायशी और कॉमर्शियल दोनों तरह के निर्माण शामिल हैं, जो शहर के विभिन्न इलाकों में किए गए हैं। करीब 20 अपार्टमेंट और 12 कामर्शियल निर्माण इस सूची में शामिल किए गए हैं।
अपार्टमेंट में लगभग 300 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में दुकान और एक अस्पताल भी इस सूची में है। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंताओं को ये सूची जारी कर दी गई है।
प्रवर्तन में तैनात सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि वे इस सूची के हिसाब से ध्वस्तीकरण की तिथि निर्धारित कर एक-एक निर्माण का अवैध हिस्सा ढहाना शुरू कर दें। प्राधिकरण के विहित प्राधिकारी नरेंद्र नारायण सिंह ने मुकदमों की सुनवाई करते हुए ध्वस्तीकरण के ये आदेश पारित किए हैं।
बिना नक्शा पास कराए बने मकान ढहाएं जाएंगे
इनमें से अधिकांश निर्माण बिना मानचित्र पास करवाए ही किए गए हैं। जबकि कई में रिहायशी एकल भवनों का मानचित्र पास करवा उसकी जगह कॉमर्शियल निर्माण कर दिए गए।
इन सभी भवनों को एलडीए ने सील कर इनके मालिकों पर मुकदमा दायर किया था। इन मुकदमों की सुनवाई विहित प्राधिकारी एनएन सिंह (संयुक्त सचिव) की कोर्ट में हुई थी।
उन्होंने 17 अगस्त से 22 अगस्त के बीच हुए मुकदमों में ध्वस्तीकरण का आदेश दिया। आदेश के बाद अब अधिशासी अभियंताओं को कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू कर दें।
इन अवैध निर्माणों का होगा ध्वस्तीकरण
मालिक पता
राजेश सिंह रिंग रोड, कल्यापुर स्टेट बैंक के पास
नदीम और अन्य सी-113 के, पूरब, कल्याणपुर
नियाज अहमद 529 के/37 खुर्रम नगर
जकारिया और अन्य मेडिकल स्टोर के पास कंचना बिहारी मार्ग
डायरेक्टर, न्यू लाइफ अस्पताल इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास कुर्सी रोड
शशि गुप्ता मकान नंबर 631/22, इस्माइलगंज, फैजाबाद रोड
आरके अग्रवाल डी-2, विवेकानंदपुरी महानगर
अशोक सिंह भूखंड संख्या 67 और 68, शादाब कॉलोनी
अफसर जहां भूखंड संख्या-7, राजीव नगर कल्याणपुर
गोपाल जी निगम, फरहान अहमद 38/26 ख, मीराबाई मार्ग, हजरतगंज
देवमूर्ति गोखले मार्ग, हजरतगंज
मो. शरीफ और मो. आरिफ 107/23, बाइसी मस्जिद, कैसरबाग
अजय अग्रवाल 62/14, 12 ए, स्टेशन रोड, हुसैनगंज
सुशील अग्रवाल 5/112, क्ले स्कावयर, कबीर मार्ग, हुसैनगंज
मुसम्मात मीन खान 396/98, तकिया हाजी नुसरत अलीशाह, कश्मीरी मोहल्ला
तीर्थ कुमार साहू दालमंडी सआदतगंज
केपी सिद्धार्थ 268/250, घनश्याम बगिया, जल संस्थान रोड, ऐशबाग
हमजा खान 166/184, भदेवां, बाजारखाला
रमेश बाबू प्लाट नंबर बी-16, बसंतकुंज, हरदोई रोड
अशोक कुमार अग्रवाल 315/182, महानारायण, ताराशंकर लेन
मनीष मिश्रा जयश्री मेडिकल के साथ, त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड
वीके पांडेय पाठक आयरन स्टोर भरत नगर सीतापुर रोड
सुशील कुमार यादव खसरा संख्या 755, यादवपुरवा, अल्लूनगर डिगुरिया
घनश्याम यादव और दिनेश यादव यादवपुरवा अल्लू नगर डिगुरिया
संजय इंद्रपुरी कॉलोनी, सीतापुर रोड
एसके श्रीवास्तव इंद्रपुरी कॉलोनी, सीतापुर रोड
मौलाना इकबाल मिल्लतनगर, फैजुल्लागंज
महेश प्रसाद जायसवाल शक्तिपुरम सेमरागढ़ी, सीतापुर रोड
मोमीन श्रीपुरम त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड
रामविलास यादव यादवपुरवा, अल्लूनगर डिगुरिया
बीएन माहेश्वरी और अन्य सीतापुर रोड