फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती में गिर रहा 32 गोमती... अब प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

विज्ञापन
गोमती नदी।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती को प्रदूषण मुक्त व स्वच्छ बनाने की एक बार फिर से कवायद शुरू की है। वर्तमान में 32 नालों का पानी गोमती में गिर रहा है। इसमें से 26 टैप्ड हैं। मंडलायुक्त ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक कर अपर नगर आयुक्त, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल निगम सहित अन्य विभागों के अफसरों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने जल निगम नगरीय को निर्देशित किया गया कि नगरीय क्षेत्रों में कितनी सीवर लाइन पड़ी है? कितना सीवर लाइन का काम बचा है और गैप कितना है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन में सौंपें। साथ ही उन्होंने नदी तट व घाटों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के अफसर को निर्देश दिए। बैठक में जल निगम के अफसरों ने बताया कि 730 एमएलडी डिस्चार्ज है जिसमें से 600 एमएलडी ट्रीट किया जात है। मंडलायुक्त ने कहा कि बाकी का 130 एमएलडी का जो गैप है उसको पूरा कराएं। ये भी पुख्ता किया जाए कि नदी में कूड़ा-करकट न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें