फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिफ्ट के बहाने किशोरी से परिचित में की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शादी समारोह से लौट रही किशोरी से लिफ्ट देने के बहाने परिचित ने छेड़छाड़ की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की दादी ने गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार निवासी किशोरी 27 नवंबर को दादी के साथ शादी में गई थी। वापसी के लिए कैब बुक की। दोनों कैब का इंतजार कर रहे थे कि तभी उनका परिचित संजय यादव पत्नी के साथ पहुंचा। उसने किशोरी को स्कूटी से घर छोड़ने की बात कही और पत्नी को उसकी दादी के साथ कैब से भेज दिया। आरोप है कि रास्ते में संजय ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारने की धमकी भी दी।

किशोरी का कहना है कि घर के पास पहुंचते ही जैसे ही आरोपी ने स्कूटी रोकी, वह उतरकर भाग निकली। रास्ते में वह लड़खड़ा कर गिर गई, जिससे घुटने में चोट भी लगी। घर पहुंचते ही किशोरी दादी से लिपटकर रोने लगी। परिजनों ने कारण पूछा तो संजय की हरकत के बारे में बताया। घटना के बाद से सहमी किशोरी को परिजनों ने काउंसिलिंग कर सामान्य किया।
विज्ञापन




पॉक्सो की धारा लगाना भूली पुलिस

एक दिसंबर की देर रात किशोरी की दादी ने गोमतीनगर विस्तार पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मंगलवार को संजय के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज किया। मामला किशोरी से जुड़ा है, पर पुलिस पॉक्सो एक्ट की धारा लगाना भूल गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि तकनीकी खामी की वजह से पॉक्सो की धारा ऑनलाइन नहीं दिख रही थी। बाद में परचा काटकर धारा को बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें