फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू से संबद्ध 32 इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट होंगे बंद

Thu, 15 Feb 2018 01:39 AM IST
न्यृज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या लगातार घट रही है। छात्रों की कमी के चलते ही ऐसे 32 संस्थानों ने एकेटीयू को नए सत्र से कॉलेज बंद करने के लिए आवेदन किया है। इनमें राजधानी स्थित ज्ञान इंस्टीट्यूट व अंसल टेक्निकल इंस्टीट्यूट भी शामिल है।

विज्ञापन


विवि के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की गाइडलाइन के मुताबिक छात्रों की संख्या कम होने पर संस्थान को एनओसी न देने का प्रावधान है। ऐसे में कई बार संस्थान खुद ही आवेदन करके कोर्स बंद करने के लिए कहते हैं।

बता दें, पिछले कुछ सालों से निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की सीटें भर नहीं पा रही हैं। नतीजतन इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो रहे हैं। दूसरी ओर छात्रों का रुझान इंजीनियरिंग के बजाय फार्मेसी के कोर्स में बढ़ा है। इसलिए निजी कॉलेज इंजीनियरिंग की पढ़ाई बंद करके फार्मेसी कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे संस्थानों में शिफ्ट किये जाएंगे छात्र
इंजीनियरिंग कॉलेज बंद होने के बावजूद वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोई नुकसान हीं उठाना पड़ेगा। एकेटीयू प्रशासन ने साफ कहा है कि बंद होने वाले कॉलेजों में अगले सत्र के लिए भले ही दाखिला न हो, लेकिन सेकंड व थर्ड इयर के छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। उन छात्रों को उनकी मर्जी से किसी और कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन संस्थानों ने बंदी के लिए किए आवेदन

प्रतीकात्मक फोटो
ज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी व अंसल टेक्निकल कैंपस लखनऊ, वूमेन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सीतापुर, हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी एंड मैनेजेमेंट आगरा, तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेमजेंट एंड टेक्नोलॉजी मुरादाबाद, आईईसी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नोएडा, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट व जीएनआईटी मैनेजमेंट स्कूल ग्रेटर नोएडा, दीनदयाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट व रुड़की इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर, रामा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व विद्या भवन कॉलेज फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कानपुर, राज कुमार गोयल इंजीनियरिंग कॉलेज, सुंदर दीप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ट्राइडेंट एजूकेशन ट्रस्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ट्राइडेंट एजूकेशन ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, एचआर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, एचआर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी व आइडियल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर गाजियाबाद, बोन महाराज इंजीनियरिंग कॉलेज, संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, संस्कृति स्कूल ऑफ बिजनेस, संस्कृति स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, साईं एजूकेशन मेरठ, संस्कृति इंजीनियरिंग कॉलेज व श्री गिरिराज महाराज कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट मथुरा, महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बरेली और एशियन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट व शकुंबरी कॉलेज व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज सहारनपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें