फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतवा: वसीम रिजवी की फिल्म की अदाकारा इस्लाम से खारिज

Wed, 20 Mar 2019 06:30 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वसीम रिजवी (file) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आल इंडिया उलमा बोर्ड, मध्य प्रदेश ने वसीम रिजवी की फिल्म की अदाकारा नाजनीन पाटनी को मंगलवार को फतवा जारी कर इस्लाम से खारिज कर दिया। इससे पहले फिल्म निर्देशक व अभिनेता सैयद वसीम रिजवी को भी इसी तरह का फतवा दिया जा चुका है। बोर्ड ने यह फतवा शरीयत ए इस्लामिया की रोशनी में पूछे गए सवाल पर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष काजी सैय्यद अनस अली नदवी ने बताया कि सवाल था कि महिला को खुलेआम जिस्म की नुमाइश करने, इस्लाम मुखालिफ किरदार अदा करने और इस्लाम की गलत तस्वीर पेश करने पर शरीयत में क्या हुक्म है? इस पर नाजनीन पाटनी के खिलाफ यह फतवा दिया गया है। 

उधर, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व फिल्म के निर्माता वसीम रिजवी ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले फिल्म रोकने को लेकर धमकी और अब फतवा देकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें