फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा पुल के पास गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में दो सिपाही घायल हुए हैं। वहीं जवाबी फायरिंग में पुलिस ने लखीमपुर खीरी के 25 हजार के इनामी बदमाश को घायल होने पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मौके से उसके दो साथी फरार हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने देर रात घटनास्थल का मुआयना किया है। घायल पुलिसकर्मियों व बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई है।


खैरीघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव पुलिस बल के साथ गुरुवार रात तीन बजे के करीब थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात्रि गश्त के दौरान एकघरा पुल के पास बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी बीच बदमाशों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। लगभग पांच राउंड फायरिंग चली। बदमाशों की फायरिंग के दौरान सिपाही प्रमोद चौधरी के दाहिने हाथ में और सिपाही विनय मौर्या के बाएं पैर में गोली लगी है।


पुलिस की जवाबी फायरिंग में लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर अंतर्गत कटैती मक्कापुरवा निवासी रामविलास उर्फ लप्पू सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। साथी के गोली लगने पर मौके से दो अन्य बदमाश फरार हो गए।


पुलिस ने रामविलास को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, छह जिंदा कारतूस और तमंचे के चैंबर में फंसा हुआ एक कारतूस बरामद हुआ है। घायल सिपाहियों व बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें