फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती की बदहाली पर केंद्रीय मंत्री का पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा गुरुवार को जिले के दौरे पर थे। लखनऊ जाते समय शाम को रास्ते में बंभौरा गांव में अचानक वह रुक गए। दलित बस्ती में जाकर परिवारों से मुलाकात की।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान बदहाली देखकर केंद्रीय मंत्री भड़क उठे। उन्होंने एसडीएम को गांव के ग्रामीणों को अंत्योदय कार्ड, आवास तथा बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा जनपद बहराइच प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। गुरुवार को वह विकास भवन में समीक्षा बैठक के बाद देर शाम को लखनऊ के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन



रास्ते में एक दलित बस्ती देखकर उनका काफिला रुक गया। केंद्रीय मंत्री अधिकारियों के साथ समग्र ग्राम बंभौरा के मजरा पांडेयपुरवा की दलित बस्ती में पहुंच गए। उन्होंने दलित वर्ग के लोगों के घर के भीतर पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया।


बुनियादी सुविधाओं का आभाव देख केंद्रीय मंत्री भड़क गए। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बिजली, शौचालय, आवास, प्राथमिकता के स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आर्थिक रूप से बदहाली की दुर्दशा देख दलित बस्ती के सभी परिवारों को अंत्योदय कार्ड जारी करवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित मोर्चा के जिला संयोजक संजय राव के घर पर बैठकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं की किरण दलित परिवारों के घर-घर पहुंचे। भौतिक सत्यापन के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री आम जनता के बीच जाकर व उनसे सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें