फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर बरसे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिले में सभी तहसीलों पर किसानों की समस्याओं, खराब कानून व्यवस्था और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सदर तहसील में पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र के लिये खतरा है। करोड़ों किसान अपनी पैदावार का सही मूल्य नहीं मिलने के कारण बदहाली का शिकार हैं। एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोक नहीं पा रही है। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि किसानों की फसलें जानवर बर्बाद कर रहे हैं। यहां लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र, पूर्व प्रदेश सचिव मो. हलीम पप्पू, छेदी सिंह, दान बहादुर सिंह, मो. कमर राईन मौजूद रहे। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। साथ में पांच सांड़ और बछड़े, गन्ना, आलू प्रतीक के रूप में सौंपकर विरोध जताया गया।
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील प्रांगण में पूर्वमंत्री आनंदसेन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण की अनेक योजनाओ की घोषणा कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। अनिमेष प्रताप सिंह, एजाज अहमद, साहबलाल यादव, नरेंद्र यादव, अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील मिल्कीपुर में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद राम बहादुर यादव, मदन यादव, आनंद सिंह, वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। तहसील बीकापुर में पूर्व विधायक अभय सिंह, संजय यादव, सयुस जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, कृष्णा यादव, बृजेश बैचलर, सुधीर राय मौजूद रहे। रुदौली तहसील में पूर्व विधायक अब्बास अली ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद व्यवस्था चरमरा गई है। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ , प्रियंकासेन यादव, निशात अली खां, अजीत प्रसाद, शाह मसूद गजाली, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें