फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से डरे शिक्षकों ने नहीं खोला विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी से डरे शिक्षकों ने नहीं खोला विद्यालय
विज्ञापन


सुल्तानपुर। प्रधानाध्यापक को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के गिरफ्तार नहीं किए जाने पर सोमवार को धनपतगंज विकास क्षेत्र के पूरे चेती दुबे स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद रहा। शिक्षक संघ ने रोष जताते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय पूरे चेती दुबे के प्रधानाध्यापक अशर्फीलाल को गांव के ही एक दबंग अरविंद दुबे ने स्कूल में ही तमंचे के बट से पिटाई की थी तथा जबरन धन वसूली की कोशिश की थी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि मामले में प्रभावी कार्रवाई न होने से शिक्षकों में भय व्याप्त है। इसी वजह से सोमवार को विद्यालय नहीं खुला। यदि समय रहते आरोपी पर कार्रवाई न हुई तो शिक्षक संघ धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा। जिला प्रवक्ता निजाम खान, जिला महामंत्री एचबी सिंह ने भी प्रधानाध्यापक के हमलावर पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि धनपतगंज विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे चेती दुबे के प्रधानाध्यापक पर हुए हमले के मामले में आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखेंगे। साथ ही मामले से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें