पांच दिन से बैंक का सर्वर फेल, 20 लाख का टर्नओवर प्रभावित
गौरीगंज। जिला मुख्यालय पर एसपी कार्यालय के ठीक सामने संचालित इलाहाबाद बैंक का सर्वर पिछले पांच दिनों से फेल है। सर्वर फेल होने से जहां बैंक का प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये का टर्नओवर प्रभावित हो रहा है, वहीं बैंक के पास स्थित एटीएम शो-पीस बनकर रह गया है।
ऐसे में पैसे निकालने व जमा करने के लिए खाता धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल के चलते पिछले पांच दिनों से जिला मुख्यालय के एसपी कार्यालय के सामने संचालित इलाहाबाद बैंक की शाखा के नटर्वक मेें आई खराबी दूर नहीं हो रही है।
नेटर्वक के अभाव में सर्वर फेल होने से जहां बैंक का प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये का टर्नओवर प्रभावित हो रहा है। पहाड़गंज निवासी हंसराज ने बताया कि वे शुक्रवार से पैस निकालने के लिए लगातार बैंक आ रहे हैं, लेकिन प्रतिदिन सर्वर फेल होने की बात कहकर वापस कर दिया जा रहा है।
शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने पांच दिन से बीएसएनएल के इंटरनेट में तकनीकी कमी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि विभाग से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही तकनीकी कमी को दूर कर बैंक के काम-काज को सामान्य किया जाएगा।