फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर जमीन का करवाया बैनामा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

विशेश्वरगंज (बहराइच)। गंगवल निवासी एक ग्रामीण की खेती योग्य जमीन के फर्जी कागजात तैयार करवाकर कुछ लोगों ने जमीन का बैनामा करवा लिया। इस मामले में ग्रामीण ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत गंगवल बाजार निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि डीहा देहात कोतवाली निवासी बिट्टा देवी उनके पुत्र घनश्याम ने सहयोगी संतोष तिवारी की मदद से उसकी खेती योग्य जमीन का फर्जी कागजात तैयार करवाकर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया।
विज्ञापन


बीते माह जब सुरेंद्र ने जमीन की खसरा-खतौनी निकलवाई। तब उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस पर सुरेंद्र ने थाने पर तहरीर दी। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। जिसके चलते उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करने के बाद केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित सुरेंद्र की तहरीर पर बिट्टा देवी, उनके पुत्र घनश्याम और सहयोगी संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें