फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला की मौत, शिक्षक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/घाघराघाट। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिक्षक समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत करीमबख्शपुरवा पिपरिया निवासी साकरुन (45) पत्नी बुद्धू खां अपने बेटे के साथ बाइक से इटहा जा रही थी। जब वह इटहा बाजार के निकट पहुंचने वाली थी। तभी तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। बाइक समेत मां-बेटे खड्ड में जा गिरे। सिर में चोट लगने से साकरुन बेहोश हो गईं। आसपास के लोगों ने तत्काल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने साकरुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर एकलव्य महाविद्यालय के निकट बाराबंकी जिले के रामनगर बुढ़वल निवासी पूर्णेश वर्मा (23) पुत्र भोलाशंकर नरायन सिंह इंटर कॉलेज गनेशपुर में बाराबंकी में शिक्षक हैं। वह निजी कार्य से बाइक से दोपहर बाद एकलव्य महाविद्यालय झुकिया आ रहे थे। तभी कॉलेज के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें