फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के लिए वाया महमूदाबाद बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ से वाया महमूदाबाद बहराइच आने वाले मुसाफिरों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन निगम ने शनिवार से लखनऊ से वाया महमूदाबाद रेउसा चहलारी घाट होते हुए बहराइच तक दो बसों का संचालन शुरू कर दिया। इससे बहराइच आने वालों के लिए करीब 60 किमी. की दूरी कम हो गई है। इससे यहां के लोगों का सफर आसान हो गया है।
विज्ञापन

चहलारी घाट पर पुल न होने से पहले महमूदाबाद, बिसवां, सीतापुर, सिधौली के लोग बहराइच जाने के लिए रामनगर जरवल रोड होते हुए सफर तय करते थे। महमूदाबाद से रामनगर होते हुए बहराइच के लिए करीब 120 किमी. दूरी तय करनी पड़ती थी। किराया भी ज्यादा लगता था। लेकिन अब चहलारी घाट पर पुल बन जाने से महमूदाबाद से बहराइच की दूरी करीब 60 किमी. ही रह गई है। वहीं चहलारी घाट से बहराइच जिला महज 25 किमी. है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम अवधेश पाल का कहना है कि बहराइच-सीतापुर के मध्य हाईवे बनने के बाद लखनऊ के कैसरबाग डिपो से दो बसों का संचालन ट्रॉयल के तहत पखवारे भर से हो रहा था। सवारियां निकल रही हैं। इसको देखते हुए अब नियमित संचालन शुरू करने की योजना निगम ने बनाई है। कैसरगबाग डिपो से सुबह 10:30 बजे और 11 बजे बसें सीतापुर के महमूदाबाद के लिए रवाना होंगी। वहां से दोपहर बाद दोनों बसें सवारियों को लेकर सीतापुर वाया लखनऊ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें