फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 3.13 करोड़ ठगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो कारोबारियों को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 3.13 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकीपुरम के सेक्टर-ए निवासी कारोबारी अतुल गुप्ता के मुताबिक 30 जुलाई को उन्हें इटाईजेशन ट्रेनिंग कैंप व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। इसके संचालक अम्बरीष कंघे और उसकी सहयोगी सानीका गोखले थी। दोनों ग्रुप में जुड़े लोगों को शेयर बाजार में स्टॉक खरीदने, बेचने की सलाह देते थे। झांसे में आए अतुल ने ठगों के दिए लिंक के जरिये एंजल वन गार्ड एप डाउनलोड कर लिया। फिर उनसे दो सितंबर तक टुकड़ों 1.48 करोड़ रुपये जमा करा लिए। पीड़ित का आरोप है कि जब मुनाफे की रकम निकलनी चाही तो उन्हें ग्रुप व एप से हटा दिया गया।

उधर, सआदतगंज के बावली बाजार के कारोबारी मयंक जैन ने बताया कि 16 अगस्त को उन्हें सी 09- सर्वत्र स्मार्ट इन्वेस्टमेंट लाइंस व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। एडमिन ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देते हुए सर्वत्र सीओ एप डाउनलोड कराया। बातों में आए मयंक ने 16 सितंबर को कुछ रकम निवेश की, जिसे जालसाजों ने भरोसा जीतने के लिए मुनाफा सहित लौटा दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने 17 से 26 सितंबर तक 1.65 करोड़ रुपये एप के जरिये शेयर बाजार में निवेश कर दिए। मयंक का आरोप है कि जब मुनाफा होने पर उन्होंने रकम निकालनी चाही तो ठग ने कई तरह के कर लगा दिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक पीड़ितों से जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई, उसका ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें