फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 किलो ड्रग्स प्रकरण : मुंद्रा अडाणी पोर्ट पर पकड़ी गई हेरोइन के मामले में डीआरआई का बड़े खुलासे का दावा

Thu, 30 Sep 2021 11:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिछले दिनों गुजरात के मुंद्रा अडाणी पोर्ट से पकड़ी गई 3000 किलो हेरोइन की पहेली को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लखनऊ ने सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों गुजरात के मुंद्रा अडाणी पोर्ट से पकड़ी गई 3000 किलो हेरोइन की पहेली को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लखनऊ ने सुलझाने का दावा किया है। डीआरआई की ओर से बताया गया है कि पिछले दिनों डीआरआई की लखनऊ और नोएडा इकाई के साथ आपरेशन को अंजाम देते हुए दिल्ली व एनसीआर इलाके से दो अफगानिस्तानी और एक उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। डीआरआई की ओर से बताया गया है कि आरोपियों के पास से 10.2 किग्रा कोकीन, 11 किग्रा हेरोइन और 38 किलो अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। डीआरआई का दावा है कि यह गिरफ्तारियां मुंद्रा पोर्ट से बरामद की गई 19000 करोड़ रुपये की हेरोइन के सिलसिले में की गई हैं। सोमवार की देर रात शिमला से दो और अफ गान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया जो काफी समय से भारत में रह रहे थे। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां और बरामदगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें