फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: यूपी में बढ़ेंगी बीटीसी की 300 सीटें!

Sat, 29 Nov 2014 09:26 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बीटीसी की 300 सीटें और बढ़ने जा रही हैं। राज्य स्तरीय संबद्धता समिति ने शुक्रवार को सत्र 2013-14 के लिए छह और कॉलेजों को संबद्धता देने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी की अनुमति पर अब इन कॉलेजों को संबद्धता दी जाएगी।

इन छह कॉलेजों को मिलाकर बीटीसी के कुल 701 कॉलेज हो जाएंगे और इसमें 35,050 सीटें हो जाएंगी। इसे मिलाकर करीब 12,000 सीटें खाली हो जाएंगी जिन पर इसी सत्र में दाखिला देना होगा।
विज्ञापन

भर्ती पर ये कहना है कोर्ट का

प्राथमिक विद्यालयों में 72,825 प्रशिक्षु सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए जारी काउंसलिंग में कला वर्ग की टीईटी उत्तीर्ण छात्रों को भी शामिल करने का हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है। अभ्यर्थी चंचला को टीईटी में 91 अंक प्राप्त हुए हैं। उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विज्ञान और कला वर्ग की अलग-अलग मेरिट बनाने को चुनौती दी है।

अधिवक्ता अनिल बिसेन और अग्निहोत्री कुमार ने पक्ष रखते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक ) नियमावली में चयन की योग्यता मात्र स्नातक है। इसमें विज्ञान स्नातक या कला स्नातक का भेद नहीं है।

टीईटी परीक्षा में भी विज्ञान और कला वर्ग के अलग-अलग प्रश्नपत्र नहीं थे। इसलिए चयन में विज्ञान और कला की अलग-अलग मेरिट बनाना गलत है।

याची ओबीसी वर्ग की है और उसे टीईटी परीक्षा में 91 अंक प्राप्त हुए हैं। कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए याची को काउंसलिंग में शामिल करने का निर्देश देते हुए कहा है कि उसका चयन याचिका के अंतिम परिणाम पर निर्भर करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें