फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! मेंटेनेंस वर्क के चलते ये 30 ट्रेनें 10 मई तक रहेंगी निरस्त

Wed, 01 May 2019 02:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेलखंडों पर चल रहे मेंटेनेंस वर्क के कारण 30 ट्रेनों को दस मई तक निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रेनें पहले से रद्द थीं। अब निरस्तीकरण के साथ यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

विज्ञापन

 

यहां देखें, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

डेमो
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
54281/82 सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर, 54284/83 लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर, 54293/94 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर, 54110/09 फैजाबाद-दीनदयाल उपाध्याय पैसेंजर, 54201 लखनऊ रहीमाबाद पैसेंजर, 54255/56 वाराणसी लखनऊ पैसेंजर, 54251 लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर, 54232/33 लखनऊ फैजाबाद पैसेंजर, 74201/02 प्रतापगढ़ लखनऊ डीएमयू, 64207 लखनऊ कानपुर मेमू,

64209/08 लखनऊ-कानपुर मेम,ू 64205 लखनऊ-कानपुर मेमू, 64235/36 बाराबंकी-कानपुर मेम,ू 64274/75 लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी मेमू, 64221/22 लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू, 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन मेमू, 64210 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन मेम,ू 64213 लखनऊ जंक्शन-कानुपर मेमू, 64254 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन मेमू

 
विज्ञापन

गोरखपुर इंटरसिटी बनेगी और आरामदायक

डेमो
वहीं गोरखपुर इंटरसिटी में सफर अब और सुहाना होगा। दो मई से यात्रियों को उसी कोच में बर्थ मिलेगी, जिसमें उन्होंने आरक्षण कराया है। दरअसल, ट्रेन में स्थायी रूप से पांच एसी चेयरकार कोचों में एक महीने पहले आरक्षण की सुविधा मिलने लगेगी।

पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर इंटरसिटी में अब 22 एलएचबी बोगियां लगाई जा रही हैं। एडवांस रिजर्चेशन पीरियड यानी एआरपी के तहत जिन यात्रियों को डी-11 कोच में पहले आरक्षण मिला है, उन्हें दूसरी बोगियों में आटोमेटिक सिस्टम से बर्थ अलॉट की जा रही है, जिसका मेसेज मोबाइल पर दिया जा रहा है।

दो मई के बाद सिस्टम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। पहले ट्रेन में तीन एसी चेयरकार के कोच थे, पर अब सेकेंड क्लास के दस, एसी चेयरकार के पांच कोच लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें