फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या व वाराणसी में चलेगी 30 सीटर सोलर बोट, सरयू नदी के नए घाट का कराएगी भ्रमण

Wed, 28 Jun 2023 12:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सोलर बोट अयोध्या में सरयू के नए घाटों का भ्रमण कराएगी वहीं वाराणसी में अस्सी से नमो घाट तक का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अयोध्या व वाराणसी में सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। योजना के तहत अत्याधुनिक सोलर बोट का क्रय जेम पोर्टल से नेडा की ओर से किया जायेगा।

विज्ञापन


पहले चरण में अयोध्या में सरयू नदी में अत्याधुनिक 30 सीटर सोलर बोट और वाराणसी में गंगा में भी सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। इन सोलर बोट के माध्यम से पर्यटकों को सरयू नदी के नए घाट से भ्रमण कराया जायेगा और उनके पौराणिक महत्वों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। काशी में अस्सी से नमो घाट तक का भ्रमण कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - समान नागरिक संहिता और पसमांदा मुस्लिम बनेंगे बीजेपी के चुनावी हथियार, पीएम मोदी ने दिया एजेंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विपक्षी दलों की बैठक को करारा जवाब देने की तैयारी: एनडीए की एकता का गवाह बनेगा सोनेलाल जयंती समारोह


शुरुआत में नेडा इस सोलर बोट को छह माह के लिए प्रायोगिक रूप से संचालित करेगा। इसके बाद सोलर बोट को पर्यटन विकास निगम की ओर से खुद या निजी उद्यमियों के माध्यम से नियमित संचालन किया जायेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें