फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाकुंभ में जाने के लिए मिलीं 30 रोडवेज बसें

Sun, 05 Jan 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिवहन निगम की ओर से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए 30 बसों की सौगात दी गई है। इससे लोगों को महाकुंभ में जाने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इससे लोगों की आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिलेवासियों को आम दिनों में भले ही परिवहन निगम के बसों की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लेकिन प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जाने के लिए जिले को निगम की ओर से 30 बसों की सौगात दी गई है। इससे लोगों के मन में यातायात संसाधनों की कमी को लेकर उठी दुविधा का समाधान मिल गया है। 14 जनवरी को महाकुंभ का पहला स्नान है। इसके लिए 13 जनवरी से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवंटित बसें संबंधित स्थानों पर पहुंच जाएंगी। भिनगा स्थित रोडवेज बस अड्डे पर महाकुंभ के दौरान नियमित रूप से दो से तीन बसें रात में रुकेंगी जो निर्धारित समय पर अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
बहराइच के एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि बसों का संचालन मांग के अनुरूप भी किया जाएगा। किसी क्षेत्र में अधिक सवारियां निकल रही हैं तो वहां अधिक बसें भेजी जा सकती हैं। जिले के गिलौला, भिनगा, सिरसिया, लक्ष्मणपुर बाजार, जमुनहा, भंगहा सहित कई अन्य मुख्य स्थानों से बसें रवाना होंगी। लेकिन बसों का संचालन सवारियों की उपलब्धता पर भी निर्भर करेंगी।
विज्ञापन

बसों की बुकिंग पर मिलेगी दो सवारी फ्री ले जाने की सुविधा
यात्रियों को रोडवेज बसों की बुकिंग कराने की भी सुविधा मिलेगी। कोई 52 सवारियों के लिए बस बुक कराता है तो उसे दो यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा सकती है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बसों की बुकिंग के लिए यात्री परिवहन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें