फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगेंद्र के परिजनों को सीएम देंगे 30 लाख, धरना खत्म

Mon, 22 Jun 2015 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव पत्रकार जगेंद्र के परिवार को 30 लाख रु और बेटों को नौकरी देंगे। इस आश्वासन के साथ जगेंद्र के परिवार का धरना खत्म हो गया है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र की कथित हत्या के खिलाफ उनका परिवार शाहजहांपुर में धरने पर बैठा हुआ था। उनकी मांग थी कि इस हत्याकांड के दोषी मंत्री राममूर्ति वर्मा के गिरफ्तार किया जाएगा।

इसी बात को लेकर उनका पूरा परिवार पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठा था। सोमवार को जगेंद्र के पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उससे न्याय की गुहार की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जगेंद्र के पिता से मिलकर इस मामला की जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच डीआईजी करेंगे। यदि मंत्री दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जगेंद्र के परिवार को 30 लाख रुपए की आर्थिक मदद और बेटों को नौकरी देने की बात कही।

जगेंद्र के पिता मुख्यमंत्री की इस आश्वासन से संतुष्ट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने इस धरने को खत्म करने की घोषण कर दी है।

मालूम हो कि स्वतंत्र पत्रकार जगेंद्र सिंह की उनके ही घर में आग लगा दी गई थी। बाद में लखनऊ के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की घर के भीतर जलने से मौत हो गई थी। आरोप है कि पत्रकार को राज्यमंत्री के इशारे पर पुलिसवालों ने जलाकर मारा है। इस मामले में मंत्री समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें