फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने ली 30 की जान, कई जगहों पर तापमान 12 डिग्री तक गिरा

Thu, 19 Dec 2019 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं की वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार दो दिन से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में गलन भरी ठंड के साथ कोल्ड डे कंडीशन अभी अगले एक-दो दिनों तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


वहीं, कानपुर के आसपास, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों में कड़ाके की ठंड से 22 जबकि पूर्वांचल में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाराबंकी में एक की मौत हुई है। इसमें जालौन के एट और आटा क्षेत्र में ठंड से 28 और हमीरपुर में 7 मवेशियों की जान चली गई।

प्रदेश के कई इलाकों में धूप के इंतजार के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर, बरेली, कानपुर शहर, खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, बांदा, उरई, हमीरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 से 12 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में हुई मौतें

पूरे प्रदेश में दिनभर सर्द हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप जारी है। बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी किसान रामकिशोर (58) की में ठंड से मौत होने की आशंका जताई गई है। बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर में एक-एक लोगों की जान चली गई। वहीं मिर्जापुर में 2 जबकि वाराणसी और गाजीपुर में ठंड से एक-एक की मौत हो गई।

कानपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 12.6 व न्यूनतम 3 डिग्री लुढ़ककर 8.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। शहर में इस सीजन में पहली बार चार घंटे के भीतर 7 मरीजों ने कार्डियोलॉजी अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। ठंड से सांस के 3 मरीजों की जान चली गई।

इसी तरह घाटमपुर क्षेत्र में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कानपुर देहात में एक ने ठंड से जान गंवाई। बुंदेलखंड के बांदा जिले में 2 जबकि हमीरपुर जनपद में 3 लोगों की जान चली गई। महोबा, औरैया और कन्नौज में 1-1 की मौत ठंड से हुई। उन्नाव जिले के पाटन में एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें