फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPGI: पीजीआई में गैस्ट्रो सर्जरी व इमरजेंसी मेडिसिन में बढ़ेंगे 30-30 बेड

Thu, 01 Jun 2023 01:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के गैस्ट्रो सर्जरी व इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में अब 90-90 बेड पर मरीजों को इलाज मिल सकेगा। दोनों जगहों पर 30-30 बेड बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में इमरजेंसी मेडिसिन और गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में 30-30 बेड बढ़ाए जाएंगे। इससे यहां 90-90 बेड हो जाएंगे। इससे यहां ज्यादा मरीजों को इलाज मिल सकेगा।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान में इमरजेंसी मेडिसिन और गैस्ट्रो सर्जरी विभाग पर मरीजों का काफी दबाव है। सीमित बेड होने की वजह से सभी मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं हो पाता है। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में काफी संख्या में रोज मरीज आते हैं।

ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सात से 11 जून तक होगी भीषण गर्मी, 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा


विभाग के पास सिर्फ 60 बेड हैं। इसको देखते हुए बेड संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने विभाग का निरीक्षण कर बेड संख्या बढ़ाने पर मुहर लगा दी है। अब यहां 90 बेड पर इलाज हो सकेगा। ऐसी ही स्थिति गैस्ट्रो सर्जरी विभाग की भी है। यहां भी 60 बेड पर ही मरीजों का इलाज हो पा रहा है। यहां भी 30 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। आयोग से मंजूरी के बाद यहां भी 90 बेड पर भर्ती हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें