फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: एनीमिया से ग्रस्त अधेड़ ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हो गई मौत

Thu, 01 Jun 2023 12:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

एनीमिया बीमारी से ग्रसित एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह बीमारी से तंग था जिसके कारण इतना बड़ा निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतापुर के डीहा निवासी एक अधेड़ ने देर रात खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर के डीहा निवासी अरुण कुमार सिंह (42) काफी समय से प्लास्टिक एनीमिया की बीमारी से ग्रसित थे। अभी दो दिन पूर्व ही अरुण कुमार ने दो यूनिट ब्लड चढ़वाया था।

ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सात से 11 जून तक होगी भीषण गर्मी, 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा


बुधवार रात को बीमारी से तंग आकर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली कनपटी पर लगते हुए सिर में जा धंसी। जिससे मौके पर ही अरुण की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें