लोक निर्माण विभाग के तीन अभियंताओं का तबादला किया गया है।
मुख्यालय पर मुख्य अभियंता स्तर-1 (सिविल) के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार
गुप्ता का प्रमोशन कर प्रमुख अभियंता बना दिया गया है।
वह अब मुख्यालय में
अपनी सेवाएं देंगे। अधीक्षण अभियंता रामचंद्र लाल को प्रतिनियुक्ति पर
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण, लखनऊ में तैनात किया गया है।
जबकि
उपशा में तैनात मुख्य अभियंता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश
राज्य सेतु निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विभागीय मंत्री
शिवपाल यादव के निर्देश के बाद सोमवार को प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने तीनों
अभियंताओं की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए।