गोंडा और महसी मार्ग पर शनिवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच-गोंडा मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत हुई।
जबकि कुछ देर बाद इसी मार्ग पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस पुलिया से टकरा गई। उधर निजी कार्य से पड़ोसी गांव को गई किशोरी को सड़क पार करते समय बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी।
कोतवाली देहात अंतर्गत हैदर सिसई गांव निवासी रजनी (14) पुत्री हरीराम शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास पड़ोसी गांव लोनियनपुरवा गई थी। वापस लौटते समय जब वह बहराइच-महसी मार्ग पार कर रही थी। तभी लोनियनपुरवा गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी।
जीप किशोरी को कुचलते हुए निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। कुछ लोगों ने जीप का पीछा भी किया, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया। दुर्घटना में लहूलुहान हुई किशोरी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। लेकिन यहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया।