फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29334 शिक्षक भर्तीः आपने काउंसलिंग कराई क्या?

Tue, 08 Jul 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में भर्ती के लिए काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन 89 लोगों ने काउसलिंग कराई।
विज्ञापन


सोमवार को 157 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। हालांकि, शिक्षा भवन के बजाय प्राथमिक स्कूल निराला नगर में काउंसलिंग होने के कारण अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

आज कुछ देर और काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। अगर आपने काउंसलिंग न करवाई हो तो फटाफट निराला नगर के प्राथमिक स्कूल पहुंच जाइए।

40 फीसदी शिक्षक रहे अनुपस्थित

विज्ञान और गणित शिक्षक के पद पर होने वाली जूनियर शिक्षक भर्ती में करीब 40 फीसदी शिक्षक अनुपस्थित रहे। आज काउंसलिंग का अंतिम दिन है।

गणित विषय के 157 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। सुबह दस बजे ही काउंसलिंग का सिलसिला जारी है।

अगर आप भी काउंसलिंग में जा रहे हैं तो अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करा लीजिए। सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

हाई गई है मेरिट

जूनियर हाईस्कूलों में गणित व विज्ञान के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए जिलास्तर पर मेरिट सूची जारी की गई है।

कुछ जिलों ने शुक्रवार को ही मेरिट जारी कर दी थी, जबकि ज्यादातर जिलों ने शनिवार को जारी किया। शैक्षिक गुणांक के आधार पर तय की गई मेरिट काफी हाई गई है। ज्यादातर जगहों पर मेरिट 70 के आस-पास है।

अंतिम रूप से दोनों विषयों के सहायक अध्यापक पद पर चयन की स्थिति में विज्ञान व गणित में से किसी एक विषय में सहायक अध्यापक का पद अभ्यर्थी को स्वीकार करने का नियम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें