फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 112 पर हर रोज के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा कॉल आई: दिवाली पर 29 हजार लोगों ने मांगी पुलिस से मदद

Sun, 07 Nov 2021 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिवाली के मौके पर 29 हजार से ज्यादा लोगों ने कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। इसके लिए 32 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर इस बार 29 हजार से अधिक लोगों ने यूपी 112 पर फोन कर मदद मांगी। यह आंकड़ा हर दिन आने वाली कॉल के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा रहा। इस मौके पर पीआरवी की 4500 गाड़ियों और 32 हजार पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि दिवाली के दिन पूरे प्रदेश से 29,285 लोगों तक पुलिस पहुंची। इनमें सबसे अधिक 23,475 मामले पुलिस से संबंधित रहे। 4,748 मामलों में लोगों ने मेडिकल और 403 लोगों ने आग लगने की घटनाओं को लेकर मदद मांगी।

इस मौके पर पुलिस ने कानून-व्यवस्था व जीवन रक्षण का काम किया साथ ही निर्धन और कमजोर लोगों में मिठाइयां बांटी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पीआरवी पर तैनात कर्मियों ने अनाथ बच्चों के साथ दिवाली की खुशियों को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें