फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा फेरबदल, 29 अफसरों के तबादले

Thu, 12 Feb 2015 12:50 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस वीक शुरू होने के ठीक एक दिन पहले बुधवार को सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अफसरों का तबादला किया। 25 आईपीएस व 17 पीपीएस अफसरों को भी इधर-उधर किया गया है।
विज्ञापन


सरकार ने चार मंडलों मेरठ, मुरादाबाद, बस्ती और चित्रकूट में नए कमिश्नर की तैनाती कर दी है जबकि संतकबीरनगर के जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को हटाकर वेटिंग में डाल दिया है।

लखनऊ के मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्त व प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों से अतिरिक्त विभागों के प्रभार वापस लेकर प्रतीक्षारत व नए अधिकारियों को दिए गए हैं। पिछली बार भी आईएएस वीक के ऐन पहले बड़े पैमाने पर तबादले चर्चा के विषय बने थे।
विज्ञापन


पिछले दिनों अलीगढ़ के मंडलायुक्त पद से हटाए गए टी. वेंकटेश को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण व मुख्यमंत्री की नाराजगी पर मेरठ के मंडलायुक्त पद से हटाए गए भूपेंद्र सिंह को होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, राजनैतिक पेंशन व उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय जैसे कम महत्व वाले विभाग में पोस्टिंग दी गई है।

लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव अजयदीप सिंह को संतकबीरनगर का नया डीएम बनाया गया है। शासन ने सुधीर गर्ग को मंडलायुक्त मुरादाबाद के पद से हटाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया है। यह पद लखनऊ के मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्त से वापस लेने से खाली हुआ था।

भरे गए कमिश्नर के पद

चार मंडलों में रिक्त हुए कमिश्नर के पद भर दिए गए हैं। प्रतीक्षारत आलोक सिन्हा को मेरठ मंडल, बरेली के मंडलायुक्त पद से हटाकर वेटिंग में डाले गए विपिन कुमार द्विवेदी को मुरादाबाद मंडल का नया कमिश्नर बनया गया है।

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण केसीईओ पी. गुरुप्रसाद को चित्रकूट और आयुक्त खाद्य एवं रसद अजय चौहान को बस्ती का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। जितेंद्र कुमार पहले हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव थे।

बाद में डॉ. सूर्य प्रताप सिंह से जब माध्यमिक शिक्षा विभाग वापस लिया गया तो कुमार को इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब शासन ने कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव की स्थायी जिम्मेदारी दे दी है। हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग व अन्य सभी अतिरिक्त पदों की जिम्मेदारी हटा ली है।

वेटिंग में चल रहीं मोनिका एस गर्ग अब प्रमुख सचिव हथकरघा व वस्त्रोद्योग तथा निदेशक हथकरघा निगम व यूपिका कानपुर होंगी। रायबरेली के जिलाधिकारी पद से हटाए गए महेंद्र कुमार एपीसी शाखा में विशेष सचिव बनाए गए हैं। वेटिंग में चल रहे रणवीर प्रसाद अपर आयुक्त मनरेगा बने हैं।
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग बना था फजीहत का मुद्दा

अर्चना अग्रवाल से सामान्य प्रशासन विभाग ले लिया गया है। वे अब दुग्ध विकास विभाग की प्रमुख सचिव व अन्य पदों पर बनी रहेंगी। काफी दिनों से होमगार्ड विभाग सरकार की फजीहत का सबब बना हुआ है। विभाग के प्रमुख सचिव संजीव दुबे को हटाकर राष्ट्रीय एकीकरण विभाग में भेज दिया गया है।

डीएम बरेली के पद से हटाकर वेटिंग में डाले गए संजय कुमार को विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण के पद पर तैनाती दी गई है। सचिव बेसिक शिक्षा अशोक कुमार अब राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव होंगे। वी. हेकाली झिमोमी ग्राम्य विकास विभाग में सचिव होंगी।

...पर औद्योगिक विकास को नहीं मिल पाया मुखिया
सरकार ने पिछले दस दिनों में 40 से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले किए, मगर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के लिए पसंद का अफसर नहीं मिल सका।

31 जनवरी को विभाग के प्रमुख सचिव के पद से संजीव सरन को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया था। तभी से यह पद खाली  है। उनके पास एनआरआई विभाग व पिकप, उद्योग बंधु जैसे कई अन्य संस्थाओं के मुखिया की भी जिम्मेदारी थी। ये सभी विभाग मुखिया विहीन बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें