फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शहर में थमने का नाम नहीं ले रहे डेंगू के मामले, 29 नए मरीज मिले

Thu, 28 Sep 2023 12:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 29 नए मरीज मिले हैं। शहर के कई इलाकों में फॉगिंग का कार्य करवाया गया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में 29 नए मरीज मिले। नए मरीजों की संख्या को देखते हुए घसियारी मंडी, सीएचसी ऐशबाग, केंद्रीय विद्यालय बेलीगारद अलीगंज, आर्या कन्या इंटर कॉलेज न्यू हैदराबाद, विष्णु लोक कॉलोनी गेट, पारा राम विहार कॉलोनी टूड़ियागंज, पटेल नगर नियर आरएलबी स्कूल, पीजीआई मनी मंत्रा कॉम्प्लेक्स के आसपास लार्वा रोधी रसायन एवं फॉगिंग का कार्य कराया गया।

विज्ञापन


ज्यादातर नए मरीज अलीगंज, एनके रोड और टूडियागंज, ऐशबाग, चन्दरनगर, इन्दिरानगर, चिनहट व सिलवर जुबली के साथ ही शहर से बाहर काकोरी, मलिहाबाद में भी मिले।

ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव 2023: एमपी व राजस्थान का चुनावी प्रबंधन देखेंगे यूपी के नेता, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश चुनाव 2023: अखिलेश ने जताई खुशी, बोले- कांग्रेस का जातीय जनगणना को समर्थन बड़ा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 1109 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और सात घरों को नोटिस भी जारी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार एंटीलार्वा का छिड़काव करा रही है।

सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की जांच व इलाज की सुविधा मुफ्त मुहैया कराई जा रही है। लोगों को भी मच्छरजनित स्थिति पैदा नहीं करना चाहिए। ऐसा करके डेंगू की रोकथाम की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें