फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मौसम के कहर से 29 मौतें, आंधी-तूफान से फसलें तबाह

Thu, 12 Apr 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मौसम से बर्बाद हुईं फसलें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जान-माल और फसलों का नुकसान हुआ है। बुधवार को आई दैवी आपदा से 29 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुईं। सात से 11 अप्रैल के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई।

विज्ञापन


सीएम योगी ने आपदा प्रभावित परिवारों को 24 घंटे में राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 194 जानवरों की भी मौत की खबर है।

3 जिलों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान
सरकार ने फसलों के 33 फीसदी या इससे अधिक के नुकसान पर किसानों को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। नुकसान का सर्वे कराने का आदेश दिया गया है। बरेली के तीन गांवों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी सर्वे का काम करा रहे हैं।

आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 93.32 करोड़ जारी
शासन ने आपदा प्रभावित व्यक्तियों व परिवारों को तत्काल सहायता देने के लिए अलग-अलग मदों में 93.32 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बुधवार को 28 जिलों को राहत कार्यों के लिए 8.05 करोड़ रुपये जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें