छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों की बात हो या फिर उतराखंड और राजस्थान का सफर करने वाले मुसाफिरों की। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से गुजरने वाली 28 गाड़ियों को चलाने की अनुमति दे दी है। इसमें बाघ, जनता और मरुधर एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। त्योहार पर हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इन ट्रेनों को चलाने का नोटिफिकेशन जल्द ही जोनल स्तर से जारी होंगे।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले करीब सात महीने से राजस्थान व उत्तराखंड रेल नेटवर्क से कटा था। हालांकि रेलवे ने जिन ट्रेनों को स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। उनमें बेगमपुरा एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस स्पेशल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल नहीं है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण पुणे, जोधपुर, हावड़ा, जम्मूतवी के अतिरिक्त साउथ की गाड़ियां भी शुरू होंगी।
वहीं छठ पूजा पर भी बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी। दीपावली पर भी बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों को यात्रा करेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से गाड़ी को हरी झंडी दिखा दी गई है अब जोनल स्तर पर उनको चलाने की तारीख से तय कर दी जाएंगी।