फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 28 हजार रुपये गलत बिजली बिल शिविर में 8000 का बना

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे बिजली उपभोक्ता।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज स्थित न्यू पावर हाउस में मंगलवार को आयोजित बिजली शिविर में उपभोक्ता का 28 हजार रुपये का गलत बिल सही होकर 8000 रुपये का बना। शिविर में 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 का समाधान किया गया, सात शिकायतें लंबित रहीं।
विज्ञापन

शिविर में सिसेंडी के प्रवीण मिश्रा ने बताया कि एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन पिता देवदत्त के नाम पर है। अचानक दो माह का बिल 28 हजार रुपये आने से वह परेशान थे। शिविर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अधिकारियों ने आठ माह की रीडिंग की जांच की। जांच के बाद बिल संशोधित करते हुए 8,800 रुपये कर दिया गया। जेई संजय कुमार ने बताया कि निगोहां के यासमीन का दो माह का बिजली बिल करीब 8 हजार रुपये आया था। इसमें सुधार करते हुए उपभोक्ता से केवल एक हजार रुपये जमा कराए गए। रायपुर के रामानंद का 16 हजार रुपये व एसएसबी का 72 हजार रुपये का बिल भी गलत पाया गया। विभागीय कर्मचारियों ने दोनों बिलों को संशोधित किया। इसी प्रकार गोमतीनगर जोन के शिविर में मीटर संबंधी 15 शिकायतें आईं, जिनका समाधान किया गया।

शिविर में पहुंचे बिजली उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें