फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 प्रत्याशी बिना लड़े ही चुनावी मैदान से बाहर

Sat, 12 Apr 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिकॉर्ड 28 प्रत्याशियों के पर्चे खामी पाए जाने पर खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन


खारिज हुए नामांकन पत्रों में पीस पार्टी प्रत्याशी मो. रईस व अखिल भारतीय हिन्दू महासभा प्रत्याशी श्याम सोनकर सहित 21 प्रत्याशियों के पर्चे शामिल हैं।

इससे पूर्व जिलाधिकारी गुरुवार रात बारह बजे तक सात निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने की जानकारी दे चुके थे।

करीब 18 घंटे तक चली नामांकन पर्चों की कड़ी जांच पड़ताल के बाद कुल 57 प्रत्याशियों में से आधे से अधिक नामांकन खारिज कर प्रशासन ने 28 प्रत्याशियों को बिना चुनाव लड़े ही मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

लखनऊ से 29 प्रत्याशी मैदान में

नामांकन पत्रों की जांच में बरती गई इस सख्ती को लेकर बीती रात ही पीस पार्टी व एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा भी मचाया था।

हिन्दू महासभा प्रत्याशी श्याम सोनकर ने भी बिना किसी ठोस कारण उनका पर्चा खारिज किए जाने को प्रशासन की मनमानी करार देते हुए आयोग को एक शिकायती पत्र भी भेजा है।

28 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो जाने के बाद अब लखनऊ सीट से भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा सहित आप पार्टी के जावेद जाफरी व आदर्श शास्त्री सहित 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे तक बचे हुए प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका रहेगा।

इनके नामांकन हो गये खारिज

पीस पार्टी समर्थित मो. रईस, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के श्याम सोनकर, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, संजय रौबिन्सन, सरताज अहमद, बजरंग लाल साहू, अविनाश चंद्र जैन।

इसके अलावा प्रताप चंद्रा, मो. फहीम, डीएस रावल सर्वेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार शर्मा, संजय सिंह, मो. जफर, रामकुमार शुक्ला, निगमेंद्र सिंह, सतीश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप, बाबूलाल।

इनके अलावा गिरजेश शाक्य, डा. नफीस अहमद, शान मो., सर्वेंद्र कुमार सिंह, शरद कुमार दुबे, चतुरी प्रसाद, पीजी दास, राम दुलार सिंह, व अशोक कुमार यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशी

राजनाथ सिंह (भाजपा) अभिषेक मिश्रा (सपा), डा. रीता बहुगुणा जोशी (कांग्रेस) नकुल दुबे (बसपा), जावेद जाफरी व आदर्श शास्त्री (आप पार्टी), मो. सरवर (तृणमूल कांग्रेस)  व सुनील सिंह (लोकदल)  सहित तारा पाटकर।

नंद कुमार राजपूत, रबी दुबे, राज कुमार सिंह, राधा कृष्णन, रामफल, विजय बहादुर सिंह, शिशुपाल यादव, सुमन वर्मा, संजीव, हरीराम, सैयद अली हुसैन, अशोक पांडेय, घनश्याम सिंह, पदम चंद्र गुप्ता, मनोज सिंह।

योगेश चंद्र भट्ट, राजीव रंजन तिवारी उर्फ राज बिहारी, विनय प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह व सुभाष चंद्र लहरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें