फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया एलान, यूपी में 2700 कौशल विकास केंद्र खुलेंगे

Thu, 29 Nov 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में हर 15 किलोमीटर की दूरी पर कौशल विकास केंद्र खुलेंगे जिनकी कुल संख्या 2700 होगी। उपमुख्यमंत्री डॉ शर्मा डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव ‘शब्द रंग’ के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कौशल विकास केंद्रो को स्किल एप से जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा हम युवाओं को पढ़ाई पूरी करने तक रोजगार के योग्य बनाएंगे। हम युवाओं को तनाव मुक्त, नकलविहीन परीक्षा का माहौल द रहे हैं। यही नहीं हम युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें