फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 इंस्पेक्टर बनेंगे डिप्टी एसपी

Fri, 04 Oct 2013 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 1997 बैच के 27 इंस्पेक्टर के डिप्टी एसपी बनने की राह साफ हो गई है। लोकसेवा आयोग ने इनकी संस्तुति कर दी है। अगले सप्ताह इनकी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गृह विभाग के विशेष सचिव राकेश चंद्रा ने बताया कि वर्ष 1997 बैच के 27 इंस्पेक्टरों को डिप्टी एसपी के पद पर प्रोन्नति देने का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग के सामने प्रस्तुत किया गया था।

लोकसेवा आयोग ने इनको डिप्टी एसपी बनाए जाने की संस्तुति दे दी है। 2012-13 बैच के डिप्टी एसपी बनने वाले इन इंस्पेक्टरों की सूची अगले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पीपीएस कैडर रिव्यू पर आठ को बैठक विवादों में उलझे पीपीएस कैडर रिव्यू को लेकर प्रमुख सचिव वित्त आठ अक्तूबर को बैठक करेंगे। सप्ताह भर पहले कैडर रिव्यू को लेकर वित्त विभाग के सचिव ने बैठक की थी।

विशेष सचिव राकेश चंद्रा ने बताया कि उस बैठक के दौरान सभी तरह के विवादों को सुलझा लिया गया है। उम्मीद है कि आठ अक्तूबर को कैडर रिव्यू को हरी झंडी मिल जाए।

रिव्यू न होने के कारण पीपीएस अधिकारियों के कई पद खाली पड़े हैं। दरअसल पद बना दिए गए हैं, लेकिन उनके लिए अधिकारी ही उपलब्ध नहीं है। वित्त विभाग ने रिव्यू को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां लगा दी थीं। जिसके चलते रिव्यू लटक गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें