फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेलीः पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

Sun, 30 Aug 2020 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली 
विज्ञापन
घायल बदमाश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को दबोच लिया।

विज्ञापन


मुठभेड़ में बदमाश के साथ ही एसओजी टीम का एक सिपाही भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पकड़ा गया बदमाश मर्डर केस में फरार चल रहा था।

मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले ट्रक चालक और खलासी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महाराजगंज के दुसौती गांव का रहने वाला अमित सिंह उर्फ मोनू सिंह फरार  चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और मिल एरिया पुलिस को सूचना मिली कि भटपुरवा गांव के पास अमित सिंह छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अमित सिंह को दाहिने पैर में गोली लगी जबकि एसओजी टीम में शामिल सिपाही अमित सिंह को भी गोली लग गई। इससे दोनों घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर सदर कोतवाल अतुल सिंह, सीओ डलमऊ अशोक सिंह, मिल एरिया थानेदार राकेश सिंह के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय मौके पर पहुंच गए।

एसपी स्वप्निल ममगई का कहना है कि डबल मर्डर मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। जवाबी कार्रवाई में एसओजी का एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें