फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मानसून ने दिए अच्छी बारिश के संकेत, जून के तीन हफ्तों ने औसत बारिश में पांच दशकों का तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 23 Jun 2025 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में इस बार मानसून ने अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। जून के प्रारंभिक तीन सप्ताह में बीते पांच दशकों के औसत से 25 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जून के महीने में 50 वर्षों में ( 1971 से 2020 ) हुई औसत बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल 25 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस साल उत्तर प्रदेश में 1 जून से 23 जून के बीच कुल 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है ।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों की अलग-अलग बात करें तो, पूर्वी यूपी में 1 से 23 जून के बीच कुल 66.2 मिमी औसत बारिश हुई, जो सामान्य औसत से 11 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पश्चिमी यूपी में अब तक कुल 66.4 मिमी औसत बारिश हुई , जो सामान्य औसत बारिश से 51 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे भी इस बरसात के सीजन में औसत से अच्छी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े- UP: 'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची, बात सुन मुस्कुरा उठे सीएम योगी
विज्ञापन


मंगलवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तराई और बुंदेलखंड के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले 24 से 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बचे हुए उत्तरी पश्चिमी और एनसीआर के हिस्से को भी मानसून पूरी तरह से कवर कर लेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के उत्तरी-तराई इलाकों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर समेत बुंदेलखंड के इलाके में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है ।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: युद्ध के साये में ईरान से स्वदेश लौटे 19 जायरीन, एयरपोर्ट पर घरवालों को देख नम हुई आंखें

सोमवार को ललितपुर में सर्वाधिक 160 मिमी भारी बारिश दर्ज किया गया। वहीं महाराजगंज में 95.8 मिमी, बलरामपुर में 86.8 मिमी, संभल में 84 मिमी और सिद्धार्थनगर के नौगढ़ में 65 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।

 इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

बांदा, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें