फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेंगू के संदिग्ध पांच मरीजों समेत 25 भर्ती

Wed, 06 Nov 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डेंगू के पांच संदिग्ध मरीजों समेत 25 मरीजों को भर्ती कराया गया है। दिनभर इमरजेंसी में भीड़ रही। ओपीडी में भी इलाज कराने के लिए रोगियों की लंबी लाइन रही। परचा, दवा काउंटर के साथ पैथोलॉजी में लगी लाइनें देखने को मिलीं।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे रामचंद्र (25), मानसी (22), रूची (36), राधेश्याम (36), राजेंद्र (20), आयुष (23), रेखा (35), अनुज (33) समेत बुखार के 25 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। संबंधितों के ब्लड की जांच बुधवार को होने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी।
उधर, ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन देखने को मिली। परचा काउंटर पर सुबह से ही लाइन लग गई। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सीजन में बदलाव के कारण मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें