फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 500 बोरी डीएपी आई, किसानों की टूट पड़ी भीड़

Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। ब्लॉक क्षेत्र में सात साधन सहकारी समितियां हैं, लेकिन ज्यादातर समितियों में खाद नहीं है। मंगलवार को बैंती साधन सहकारी समिति में खाद वितरण शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। लंबी लाइन लगाने के बाद पहले खाद लेने और खाद नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पुलिस को दी, लेकिन भीड़ अधिक होने से पुलिस को भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में साधन सहकारी समिति बैंती और शिवगढ़ में 500-500 बोरी खाद आई है। दोनों समितियों का सचिव एक होने के कारण मंगलवार को बैंती में वितरण शुरू होने से पहले सुबह चार बजे से ही किसान खाद लेने के लिए टूट पड़े।

सचिव जगन्नाथ अवस्थी ने खाद का वितरण शुरू किया, तो पहले लेने के चक्कर में किसान हंगामा करने लगे। धक्कामुक्की शुरू कर दी। सचिव ने पुलिस को सूचना दी, तो आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची। हंगामा और आक्रोश देख पुलिस भी बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


चेहेतों को खाद देने का लगाया आरोप
किसान संतोष मिश्रा, हरिहर सिंह, भोला यादव, उदय राज मौर्य, साहबदीन रावत, राजकुमार, शिवकिशोर ने बताया कि गेहूं, सरसों की बुवाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन समितियों में खाद नहीं है। किसानों के बताया कि फसलों की बुवाई के समय अक्सर खाद नहीं मिलती है।

किसानों ने बताया कि सचिव ने चहेते किसानों को तीन से चार बोरी दे दी। सुबह से लाइन लगने के बाद बैरंग वापस लौटना पड़ा। एडीओ सहकारिता अभिषेक सिंह ने बताया कि दो समितियों पर 500-500 बोरी डीएपी की उपलब्ध हुई है। एक ही सचिव के पास दोनों समितियों का चार्ज होने के कारण मंगलवार को बैंती तथा बुधवार को शिवगढ़ समिति पर किसानों को डीएपी का वितरण किया जाएगा। अन्य समितियों में डीएपी जल्द पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें