फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 12 जवान यूपी के, परिजनों को 25-25 लाख देने का एलान

Fri, 15 Feb 2019 11:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
pulwama attack jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 जवान शहीद हुए। इन जवानों के परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को राज्य सरकार नौकरी भी देगा। यह घोषणा उत्तर प्रदेश शासन सैनिक कल्याण अनुभाग की ओर से की गई। 
विज्ञापन


घोषणा में यह भी कहा गया कि जवानों की पैतृक गांव में संपर्क मार्ग का नामकरण जवानों के नाम पर किया जाएगा। साथ ही शहीद जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसमें प्रदेश के एक मंत्री, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें