फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 2,409 लोग सड़क पर जाम छलकाते मिले जाम, पुलिस ने किया चालान

Sat, 13 Dec 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क पर शराब पीने के आरोप में मड़ियांव थाने में बैठे आरोपी व अ​भियान के तहत जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लनखनऊ। शहर में रात के वक्त खुले में शराब पीकर हुड़दंग व हंगामा करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार रात पुलिस ने अभियान चलाकर 2409 लोगों को पकड़ा। सभी का 34 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। हजरतगंज इलाके में सबसे अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि रात के वक्त शराब पीकर हुड़दंग और हंगामा करने वालों की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने शहर भर में शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। इस पर बृहस्पतिवार रात सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत 5276 लोगों की जांच की गई और 2409 लोगों को चालान किया गया। साथ ही लिखापढ़ी कर भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की हिदायत देते हुए उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस को यह अभियान बराबर जारी रहेगा। किसी भी हाल में शराब के नशे में हुड़दंग व हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जोन - इनकी हुई जांच - इनका हुआ चालान
उत्तरी जोन - 757 - 394
दक्षिणी जोन - 977 - 347
पूर्वी जोन - 880 - 336
पश्चिमी जोन - 1643 - 689
मध्य जोन - 1019 - 595

हजरतगंज में सबसे अधिक लोगों पर हुई कार्रवाई
अभियान के तहत हजरतगंज में खुले में शराब पीने वाले सबसे अधिक मिले। हजरतगंज पुलिस ने 310 लोगों की जांच की और 212 लोगों को चालान किया। हजरतगंज के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने 465 लोगों की जांच की और 206 लोगों का चालान किया। मड़ियांव पुलिस ने 250 लोगों की जांच और 172 लोगों को चालान किया। गोमतीनगर पुलिस ने 208 लोगों की चेकिंग करते हुए 51 लोगों को पकड़ा। मोहनलालगंज पुलिस ने 200 लोगों को चेक किया और 35 लोगों को चालान किया।

सड़क पर शराब पीने के आरोप में मड़ियांव थाने में बैठे आरोपी व अभियान के तहत जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें