अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महानगर की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महानगर की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को पूरा हो गया। इस बार डॉ. अशोक मोरल को महानगर अध्यक्ष और सरिता पांडेय को महानगर मंत्री चुना गया। सरिता पांडेय के चयन के साथ अभाविप ने पहली बार लखनऊ को महिला महानगर मंत्री दी है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मोरल और मंत्री सरिता पांडेय ने कहा कि वे संगठन के मूल आदर्शों पर मिलकर काम करेंगे और छात्रों की भागीदारी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। निर्वाचन अधिकारी प्रो. जेपी. सिंह ने कहा कि अभाविप का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है। प्रांत अध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि अभाविप राष्ट्र चेतना का बड़ा आंदोलन है।
मंत्री शाश्वत सांस्कृत ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों का विवरण दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान पाने वाली निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. भुनेश्वरी भारद्वाज ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।