फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जंक्शन पर लावारिस मिली 24 हजार डिब्बियां सिगरेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर सोमवार रात आरपीएफ को लावारिस हालत में 24 लाख रुपये कीमत की सिगरेट मिलीं। 10 पैकेट में 24 हजार डिब्बियां थीं। आरपीएफ ने इन्हें कब्जे में लेकर जीएसटी विभाग को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अमित राय के नेतृत्व में निगरानी के दौरान रात करीब 11:10 बजे टीम को प्लेटफॉर्म नंबर छह 10 पैकेट लावारिस हालत में मिले। आसपास पूछताछ करने पर इन पर किसी ने दावा नहीं किया। जांच में हर पैकेट से एक कंपनी की 2400 डिब्बियां मिलीं। प्रत्येक डिब्बी की एमआरपी 100 रुपये थी। इस हिसाब से बरामद सिगरेट की कुल कीमत 24 लाख रुपये आंकी गई। कार्रवाई में एएसआई राकेश कुमार सिंह, एएसआई जयनाथ यादव, हेड कांस्टेबल गंगेश नारायण पाठक, कांस्टेबल पंकज शुक्ला, नरेंद्र सिंह, आशुतोष राय और सीआईबी लखनऊ जंक्शन के कांस्टेबल अविनाश कुमार पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें