फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनावः 24 नामांकन हुए खारिज

Fri, 29 Aug 2014 02:17 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में गुरुवार को 24 नामांकन खारिज हो गए। अब 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी एक प्रत्याशी का परचा खारिज हुआ है। इस सीट पर अब 13 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

30 अगस्त को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। इस दिन साफ हो जाएगा कि किस सीट के लिए कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

उपचुनाव के नामांकन पत्रों की गुरुवार को जांच हुई। सबसे ज्यादा 11 नामांकन लखनऊ पूरब विधानसभा सीट से खारिज हुए हैं। अब लखनऊ पूरब में 16 उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा सीट पर तीन, हमीरपुर में एक, सिराथू सीट पर छह व बलहा में तीन प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए हैं। 11 सीटों के लिए 149 ने नामांकन दाखिल किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें