फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेंगू के और 24 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बृहस्पतिवार को डेंगू के 24 नए मरीज मिले। इनमें इंदिरानगर, चंदरनगर और एनके रोड में पांच-पांच, अलीगंज में चार, सरोजनीनगर में दो तथा टूड़ियागंज, गुडंबा और बीकेटी में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई। लगातार नए मामले मिलने से संक्रमण की रोकथाम को लेकर चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
फैजुल्लागंज में 2411 घरों का सर्वे
फैजुल्लागंज में स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने 2411 घरों का सर्वे किया। इस दौरान लोगों को दवाएं, चिकित्सकीय सलाह, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट बांटे गए। मामा कॉलोनी में 46 और अन्ना मार्केट में 20 लोगों को मोबाइल मेडिकल यूनिट से इलाज दिया गया। क्षेत्र में सीएमओ कार्यालय की टीम और 108 एंबुलेंस की 24 घंटे तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें