फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
आकांक्षा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट के राजीव गांधी नगर में बुधवार शाम आकांक्षा गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके भाई शिवम गुप्ता ने पति सेल्समैन सोनू, उसकी मां मुन्नी देवी, ससुर रघुनंदन मोदी, ननद शीला देवी, ननदोई उपेंद्र, देवर शिवनाथ, देवरानी और एक अन्य पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिवम की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सोनू सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि आकांक्षा की शादी सोनू से पांच साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सोनू और उसके परिवार वाले आकांक्षा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो साल पहले बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ना और मारपीट बढ़ गई। आकांक्षा ने दो सितंबर 2025 को कैंट थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सोनू ने शिवम को आकांक्षा की मौत की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर आकांक्षा मृत मिली।
शिवम ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे आकांक्षा ने मां को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने पहले उसे पीटा, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और फंसने के डर से शव को लटका दिया। आकांक्षा के शरीर पर चोट के निशान भी थे। घटना के बाद परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया। एसीपी कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें